: Paddy MSP Increased 2023-2024 मानसून के आगमन से पहले मोदी सरकार ने एक बार फिर किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने धान सहित कई उत्पादों की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी की है।
Paddy MSP Increased मिली जानकारी के अनुसार धान की एमएसपी में 143 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह तुअर और उड़द दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी बंपर इजाफा किया गया है। वहीं, इस खबर से किसानों के बीच खुशी की लहर है। किसानों ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना की है।
कैबिनेट बैठक के बाद मोदी सरकार ने धान के साथ- साथ दलहन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। खास बात यह है कि खरीफ फसलों की एमएसपी में 3 से 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
बढ़े इन फसलों के दाम
तुअर दाल की एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से इजाफा किया गया है।
तुअर दाल का भाव बढ़कर 7000 रुपए क्विंटल हो गया।
उड़द दाल के न्यूनतम समर्थम मूल्य में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
अब एक क्विटंल उड़द दाल का भाव 6950 रुपए हो गया है।